फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ से पूर्व एक और नवविवाहिता की रहस्मय मौत: गली में पड़ा मिला शव, कपड़े थे फटे हुए

Thu, 20 Oct 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक ज्योत‌ि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में करवाचौथ से पूर्व एक और नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त ज्योति (20) के रूप में हुई है। सोमवार रात को ज्योति का शव उसकी ससुराल के पास गली में पड़ा हुआ मिला था।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष का कहना था कि ज्योति ने फांसी लगाई। वहीं ज्योति के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को गली में फेंक दिया गया है। अगर ज्योति ने सुसाइड भी किया है तो उसका शव गली में कैसे पहुंचा।

परिवार ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ज्योति के परिवार के क्षेत्रीय एसडीएम को दिए बयानों के बाद पुलिस ने उसके पति रविंद्र व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ज्योति अपने परिवार के साथ गली नंबर-4, शिव विहार, करावल नगर में रहती थी। 26 जुलाई 2016 को ज्योति की शादी रविंद्र नामक युवक से हुई थी।
विज्ञापन

शरीर पर थे चोट के निशान

- फोटो : demo
ज्योति का मायका गली नंबर-4, मंडोली का है। सोमवार को ज्योति के ससुर चंद्रपाल ने मायके में कॉल कर बताया कि ज्योति ने फांसी लगा ली है। फौरन उसके पिता किशन गोपाल व भाई संदीप और अन्य लोग शिव विहार पहुंचे।

वहां जाने पर ज्योति की सास व उसकी बहन मिली। पड़ोसियों ने बताया कि ज्योति का शव गली में पड़ा है। परिवार घर से चंद कदमों की दूरी पर पहुंचा, वहां देखा तो ज्योति का शव पड़ा था।

उसके शरीर पर चोट के निशान थे, वहीं उसके कपड़े भी फटे थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।

उसके परिवार से कार की मांग की जा रही थी। दहेज प्रताड़ित कर उसकी बहन की हत्या की गई है। एसडीएम को दिए बयान के बाद पुलिस ने दहेज प्रताडना का मामला दर्ज कर पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें