फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 26 Nov 2014 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के इस्लामपुर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति और ननद पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी महिला की शादी फरवरी में ही इस्लामपुर निवासी इंजीनियर दीपक के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार उसके पति ने मारपीट भी की।

विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति दीपक, ससुर महेंद्र और ननद ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें