फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टूरेंट से मैनेजर ने उड़ाए 5.12 लाख, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
आईजीआई डोमेस्टिक एयरपोर्ट स्थित इंडिया रिटेल एंड हॉस्पिटेलिटी प्रा.लि (आईआरएचपीएल) के रेस्तरां से ऑपरेशन मैनेजर ने 5.12 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी सोनू जॉली (46) को गिरफ्तार कर लिया। सोनू एमबीए डिग्री होल्डर है। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने 3.60 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवा दिए हैं। 10 हजार रुपये उसके पास से कैश बरामद हुए, जबकि बाकी रकम उसने खर्च कर दी। पुलिस ने उड़ाई रकम से खरीदा गया सामान बरामद किया है।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि 24 जुलाई को आईआरएचपीएल के मैनेजर सतीश कुमार झा ने अपने रेस्टोरेंट के ऑपरेशन मैनेजर सोनू जॉली पर 5.12 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। सतीश का कहना था कि आरोपी ने कैश काउंटर से रुपये उड़ाए और गायब हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में पुलिस ने उत्तम नगर स्थित उसके घर छापेमारी की, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। बाद में पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि आरोपी बुद्ध विहार में कहीं छुपा है। 

पुलिस ने आरोपी को बुद्ध विहार से ढूंढ निकाला। उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाकी रुपयों से उसने टीवी, फ्रिज, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें