फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में सोने के लिए चुराता था कार, स्कूटी चुरा भराता था पेट्रोल

Fri, 23 Sep 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो मौज-मस्ती (जॉय राइड) के लिए सिर्फ होंडा सिटी कारें ही चोरी करता था। वहीं, कार में पेट्रोल भरवाने के लिए आरोपी स्कूटी चुराता था, जिसे बेचकर उसके पैसे से कार की टैंक फुल कराता था।
विज्ञापन


आरोपी के पास से छह होंडा सिटी कार और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस की मानें, तो घर में एसी न होने के कारण आरोपी कार में एसी चलाकर सो भी जाता था।

पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में हो रही चोरियों के मामले में कृष्णा नगर थाना प्रभारी एमसी पांडेय व अन्य की टीम छानबीन कर रही थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की, तो कृष्णा नगर से अमरित सिंह उर्फ डॉन (19) स्कूटी चोरी करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी को गली नंबर-6, रघुबरपुरा, गांधी नगर से दबोच लिया गया।
विज्ञापन

होंडा सिटी कारें की करता था चोरी

- फोटो : अमर उजाला
उसकी निशानदेही पर छह होंडा सिटी कारें और एक स्कूटी बरामद हुईं। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे होंडा सिटी कार में घूमना बेहद पसंद है। वह मोहल्ले के लड़कों और अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कार चोरी करता था।

होंडा सिटी कार का एसी काफी अच्छा होता है और लॉक आसानी से खुल जाता है, इस कारण आरोपी होंडा सिटी कारें ही चोरी करता था। वहीं, कार में पेट्रोल भरवाने के लिए स्कूटी चोरी करता था, जिसे बेचकर कार की टैंक फुल करवाता था।

कार घुमाने के बाद आरोपी कारों को सड़क पर लावारिस छोड़ देता था। आरोपी इससे पूर्व भी वाहन चोरी के 16 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने 2015 में भी इसे वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें