उत्तर प्रदेश के बागपत में एक लड़की मनचले की छेड़छाड़ से इतनी परेशान हो गई कि उसने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिठ्ठी लिख डाली। वह बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा है और उसने अपनी चिठ्ठी में इच्छामृत्यु की मांग की है। खबरों के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टा उस पर व उसके परिवार पर केस में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
अफसरों से न्याय न मिलता देख उसने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की। यह प्रार्थना पत्र उसने कलक्ट्रेट में पहुंचकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।पीड़ित छात्रा ने बताया वह तीन बहने हैं और उनका भाई नहीं है। वह पड़ोस के एक गांव में पढ़ने के लिए जाती है। पिछले कई महीनों से गांव के ही विशेष समुदाय के दो युवक उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहे थे।
उस पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके पिता ने आरोपियों के घर पर जाकर शिकायत की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
अश्लील और धमकी भरे खत डाले
जुलाई को एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मकान में बंद कर दिया। पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने बोला अभी आठ घंटे तक उनके पास समय नहीं है। पुलिस के संपर्क में रहने वाले लोग उनके साथ मारपीट कर आरोपी युवक को कमरे से निकालकर ले गए।
उसके बाद दोनो आरोपियों ने उनके मकान में अश्लील और धमकी भरे खत डालने शुरू कर दिए। एक दिन आरोपी एक युवक को पकड़ लिया। वहां पर भी पुलिस के संपर्क में रहने वाले लोग पहुंच गए। हैंड राइटिंग मैच कराने के बहाने उसे भी अपने साथ ले गए।
धमकी की वजह से पूरा परिवार भयभीत
- फोटो : Demo Pic
बिनौली थाना में घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बड़ौत एसडीएम से शिकायत की। उनके निर्देश पर आरोपी युवक नवाजिश और भोलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी नवाजिश फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए उन पर केस में समझौते का दबाव बना रही है।
धमकी की वजह से उनका पूरा परिवार भयभीत है। इसकी पुलिस अफसरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उनके उत्पीड़न से तंग आकर उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी।