फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कारण से पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Mon, 09 Oct 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
इस बिल्डिंग से कूद कर खुदखुशी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहिणी इलाके में करवा चौथ के एक दिन पहले देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उस पर चाकू से दर्जन भर वार किये गये हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति के बीच मनमुटाव चल रहा था। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में लंबित है। मृतक की पहचान जसविंदर (32) व घायल महिला की पहचान हिना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब सवा बाहर बजे सूचना मिली कि सेक्टर 16 रोहिणी के पॉकेट एफ चार में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही केएन काटजू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक युवक औंधे मुंह पड़ा मिला। जबकि उसकी पत्नी जख्मी हालत में थी। पुलिस ने दोनों को पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुरी निवासी जसविंदर ने वर्ष 2012 में भलस्वा डेयरी निवासी हिना से प्रेम विवाह किया था। उसकी चार साल की बेटी एंजिला है। जसविंदर सेल पर्चेज कंपनी में सेल्स एजेंट का काम करता था। कुछ दिन पहले जसविंदर की नौकरी छूट गयी। उसके बाद से दंपति के बीच झगड़ा होने लगा। आरोप है कि जसविंदर शराब पीने लगा। उनके बीच मतभेद इतना बढ गया कि हिना ने जसविंदर के साथ रहने से मना कर दिया।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले तलाक की अर्जी कोर्ट में अर्जी दी गयी। उसके बाद से जसविंदर अपने परिजनों के साथ जहांगीरपुरी में रह रहा था और हिना अपने 13 साल के भाई, बड़ी बहन और बेटी के रोहिणी में रहती थी। जसविंदर बेटी को अपने साथ रखना चाहता था। कोर्ट ने जसविंदर को राहत देकर शनिवार और रविवार को उसे बेटी से मिलने की इजाजत दी थी। शनिवार को जसविंदर अपनी बेटी से मिलने के लिए आया था।
Trending Videos

जसविंदर बेटी को दादी से मिलवाने ले गया था, इसी बात पर हुई कहासुनी 

रोहणी के सेक्टर 16 की गली जहां पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर छत से कुद कर खुदकुशी कर ली - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि जसविंदर शनिवार शाम तय शर्त के आधार पर अपनी बेटी से मिलने के लिए रोहिणी आया था। जसविंदर अपनी बेटी को दादी से मिलवाने के बहाने ले गया। हिना ने इसका विरोध किया लेकिन जसविंदर ने कहा कि दादी उसे बहुत याद कर रही है। जसविंदर बेटी को लेकर अपने परिजनों के पास पहुंचा।

आरोप है कि इस दौरान हिना कई बार फोन कर जसविंदर से बेटी के बारे में पूछताछ की। देर रात वह बेटी को लेकर अपनी पत्नी के पास पहुंचा। वह कुछ खास बात करने के लिए हिना को लेकर छत पर गया। जहां दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान जसविंदर ने हिना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जसविंदर ने उसके चेहरे, पेट, पीट पर हमला किया। बचाव करने के दौरान हिना के हाथ पर भी कई चाकू लगे। हिना भागकर नीचे आयी और आस पास के लोगों से बचाने की गुहार लगायी। लोग पुलिस को घटना की जानकारी दे रहे थे इसी दौरान जसविंदर चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वह नीचे खड़ी कार से टकराते हुए जमीन पर गिरा और लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

परिवार वालों की कालोनी में किसी नहीं होती थी बातचीत  

रोहणी के सेक्टर 16 की गली जहां पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर छत से कुद कर खुदकुशी कर ली - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासियों ने बताया कि जसविंदर के परिवार वालों कालोनी में किसी से कोई बातचीत नहीं होती थी। स्थानीय निवासी राहुल पंवार ने बताया कि जसविंदर का परिवार करीब सात आठ माह से यहां रहता था लेकिन पड़ोसियों को उनके नाम तक की जानकारी नहीं थी।

रात में अचानक महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग बाहर निकले। महिला लहूलुहान थी। वह लोगों से गुहार लगा रही थी कि उसकी बच्ची को बचा लें। महिला कह रही थी कि पति ने उसपर चाकू से हमला किया है और वह बच्ची की भी हत्या कर देगा। लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसी दौरान जसविंदर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें