फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मार किया घायल

Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के मुख्य तिराहे के पास बीती रात दो बदमाशों ने लूटपाट करने का विरोध करने पर युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार बिहार के छपरा मऊ निवासी संजीव पांडेय ग्रेटर नोएडा की कंपनी नौकरी करता है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार की रात दादरी रेलवे फाटक से बस अड्डे के लिए पैदल मुख्य तिराहे पर पहुंचा। वहां पर बस के इंतजार में खड़ा होने पर दो बदमाशों ने उसको पकड़ लिया। विरोध करने पर संजीव पांडेय के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश पुराने बस अड्डे की तरफ अंधेरे में फरार हो गए।

घायल ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर बदमाशों को तलाशा, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें