फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए 97.7 लाख का ब्योरा नहीं दे पाए आरोपी

Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। बीती रात जीटी रोड टोल पर अपने एनआरआई रिश्तेदारों के नाम पर 97.7 लाख की पुरानी करेंसी ले जा रहे लोग पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे सके हैं। यह रकम सीआईए-वन ने पकड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने रकम को 102 सीआरपीसी के तहत जब्त कर कर लिया है। आयकर विभाग भी संबंधित लोगों की तलाश कर नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। नोटबंदी के बाद बरामद नई और पुरानी बेनामी रकम को आयकर विभाग जब्त कर सकता है। इसके लिए किसी नई पॉलिसी का इंतजार किया जा रहा है।
पानीपत सीआईए-वन ने वीरवार को जीटी रोड टोल प्लाजा से पंजाब नंबर की इंडेवर गाड़ी से 97.7 लाख रुपये बरामद किए थे। ये रकम एक बैग में रखी थी। पुलिस ने गाड़ी में सवार चार लोगों की पहचान रविंद्र निवासी करनाल, पवन निवासी अंबाला, बलबीर निवासी यमुनानगर और दिनेश निवासी पंचकूला के रूप में की थी। पूछताछ में बताया गया कि यह राशि पकड़े गए लोगों के यूके, जर्मनी, कनाडा, अमेरिका और बैंकॉक में रहने वाले रिश्तेदारों की है। इसमें एक बड़ा मामला सामने आया है कि पिहोवा का सरपंच इन लोगों की गाड़ी को पायलट कर रहा था। पुलिस और आयकर विभाग उस सरपंच की भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह होती है कार्रवाई
एक अधिकारी के अनुसार आयकर विभाग संबंधित व्यक्तियों के माध्यम रकम वाले लोगों की पहचान करेगा या फिर उन्हीं को नोटिस जारी करेगा। वे निर्धारित समय तक पैसों का हिसाब दे देते हैं तो ठीक है, नहीं तो उक्त राशि को जब्त कर सरकारी खजाने में जमा करा दिया जाएगा। नोटबंदी की समय अवधि पूरी होने के बाद अघोषित राशि मिलने पर उसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा कराया जाता है। अब इस राशि को जमा कराने की कोई योजना नहीं है। विभागीय अधिकारी जल्द ही इस राशि को जमा कराने को लेकर भी रास्ता निकाल सकते हैं।
नोटबंदी के बाद पुलिस ने पकड़े करोड़ों
29 नवंबर को सीआईए-टू पानीपत ने एक गाड़ी से 23,40,000 रुपये बरामद किए।
02 दिसंबर को असंध नहर चौकी पुलिस ने एक गाड़ी से 3,12,500 रुपये बरामद किए।
07 दिसंबर को असंध नहर नाका पुलिस ने शोंधापुर के नजदीक एक गाड़ी से 10,70,400 रुपये बरामद किए।
15 दिसंबर को सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने नांगल खेड़ी में एक गाड़ी से 7,19,800 रुपये बरामद किए।
17 दिसंबर को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र में एक गाड़ी से 2,88,400 रुपये बरामद किए।
18 दिसंबर को महिला थाना व सेक्टर-11/12 चौकी पुलिस ने जीटी रोड टोल प्लाजा से 10,12,500 रुपये बरामद किए।
19 दिसंबर को सेक्टर चौकी पुलिस ने ही जीटी रोड पर 3,38,000 रुपये बरामद किए थे।
10 मार्च को सीआईए-टू पानीपत ने सिवाह बाईपास के नजदीक एक गाड़ी से 29,20,000 बरामद किए।

दो सर्वे में करोड़ों रुपये कराए जमा
आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद नोटिस देकर सर्वे कार्य किया था। गत दिनों दो बार सर्वे किया गया। 25 फरवरी को शहर के चार प्रतिष्ठानों से 1.84 करोड़ रुपये सरेंडर कराकर उस राशि को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा कराया गया। नौ मार्च को मलिक पेट्रोल पंप सनौली रोड, बीकानेर स्वीट्स और जाटल रोड स्थित डर्बी डेयरी से एक करोड़ रुपये सरेंडर कराकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा कराए गए।

पुलिस ने पकड़े गए 97.7 लाख को सरकारी माल गोदाम में जमा करा दिया है। नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों को आयकर विभाग को सौंप दिया था। अब आगामी कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन

संदीप छिक्कारा, प्रभारी, सीआईए-वन पानीपत।

आयकर विभाग पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट लेगा। संबंधित लोगों को इसके नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के जवाब के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आयकर विभाग नोटबंदी के बाद किसी तरह की ब्लैकमनी को लेकर गंभीर है।
प्रेम सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, इंवेस्टीगेशन, आयकर विभाग पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें