फरीदाबाद के सिंचाई विभाग में जेई पद पर तैनात जगत सिंह के निजी नौकर मोती (23) की रविवार रात अज्ञात हमलावर ने फावड़े से वार कर हत्या कर दी।
सुबह करीब चार बजे उठे परिवार वालों ने मोती का लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा पाया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। मूल रूप से जोधपुर, राजस्थान के रहने वाले मोती के पिता बालाराम और अन्य संबंधियों को पुलिस ने उसकी हत्या की सूचना दे दी है।
तिगांव एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि जगत सिंह अधाना पट्टी तिगांव में रहते हैं। मोती उनके यहां पिछले चार साल से घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक रविवार की रात खाना खाने के बाद मोती घर के बाहर बिस्तर बिछा कर सो गया।