नई दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में बृहस्पतिवार रात काम करने से मना करने पर प्रॉपर्टी डीलर ने एक युवक के जांघ में गोली मार दी।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार, शाहबाद डेरी के कृष्ण कॉलोनी निवासी ललन (22) प्रॉपर्टी डीलर सुनील उर्फ सत्ते के ऑफिस के बाहर अखबार बेचता है।
बृहस्पतिवार दोपहर सुनील ने ललन से एक काम करने को कहा, लेकिन काम ज्यादा होने से ललन ने मना कर दिया।
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में सुनील ऑफिस से निकला और कहासुनी के दौरान ललन को गोली मार दी। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को तलाश रही है।