फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई का हत्या करने वाला आरोपी रिमांड पर

Sat, 21 Jan 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंध के चलते बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले गार्ड को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस इस दौरान आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराने के साथ अन्य चीजों की बरामदगी भी करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि गांव चक्करपुर में रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड महेश कुमार (बदला हुआ नाम) ने बहनोई बिजेंद्र के साथ कहासुनी होने पर उसकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को आरोपी ने संदूक के अंदर छुपा दिया था। आरोपी के अनुसार, कहासुनी के दौरान उसके बहनोई ने पिस्टल निकाल ली थी।

ऐसे में उसने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि बहनोई ने  उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की थी और संबंध भी बनाए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी निरीक्षक राहुल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके द्वारा छुपाए गए कपड़ों व अन्य चीजों को बरामद किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें