सीमापुरी इलाके में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अवधेश कुमार परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहता है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 20 अक्तूबर को उसने दीवार पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देखा और उस पर दिए नंबर पर फोन किया।
फोन उठाने वाले ने कहा कि उसे नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा और दो हजार रुपये लेकर जीटीबी अस्पताल में बुलाया। वहां उसे मोनू नाम का युवक मिला।