फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी लड़की से प्यार, बिना पासपोर्ट-वीजा आ गया बॉर्डर पार

Mon, 24 Oct 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
बांग्लादेशी युवक ने पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए आ गया इंडिया
विज्ञापन
प्यार में इंसान कुछ भी कर जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला कारनामा किया, म्यांमार में रहने वाले इस बांग्लादेशी युवक ने। दरअसल, उसकी गर्लफ्रेंड पाकिस्तान में रहती है और उससे मिलने के लिए म्यांमार में रहने वाला यह बांग्लादेशी युवक बिना पासपोर्ट और वीजा के इंडिया आ गया।
विज्ञापन


अलग-अलग शहरों से होते हुए वह अंबाला पहुंचा। यहां जम्मू कश्मीर जाने के उद्देश्य से वह दिल्ली से पठानकोट जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। अंबाला स्टेशन पर टिकट चैकर ने उसकी संदिग्ध हालत को देखते हुए जब उससे उसकी टिकट मांगा तो वह नहीं दिखा पाया।

उससे पासपोर्ट और वीजा दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। यह सब देखते हुए चेकिंग स्टाफ ने उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया था। युवक को जब खंगाला गया तो ये खुलासा हुआ कि म्यांमार का ये युवक बिना पासपोर्ट ही देश में दाखिल होकर अंबाला तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में किए कई चौंकाने वाले खुलासे

jail shimla
युवक की पहचान मोहम्मद सलाम के रूप में हुई है। इस समय वह रिमांड पर है और पूछताछ के दौरान उसने एक खुलासा करके गवर्नमेंट रेलवे पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टेंशन थोड़ी बढ़ा दी है। हालांकि उसका खुलासा थोड़ा अजीबोगरीब है, लेकिन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां इसे हलके में लेने को तैयार नहीं हैं।

फिलहाल युवक मोहम्मद सलाम चार दिन दिन और रिमांड पर पुलिस कस्टडी में ही रहेगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान मोहम्मद सलाम ने खुलासा करते हुए माना कि उसने पाकिस्तान बातचीत की थी। उसने पूछताछ में पहले तो कहा कि उसकी बहन पाकिस्तान में रहती हैं और उसने अपनी बहन से बातचीत की थी।

बाद में उसने पूछताछ में यह भी उगला कि पाकिस्तान में उसकी एक गर्लफ्रेंड भी रहती है और उसने उससे भी बातचीत की थी। बातचीत में उसने अपनी गर्लफ्रेंड से पाकिस्तान में आकर मिलने का वायदा किया था और अपने इसी वायदे को निभाने वे म्यांमार से वाया इंडिया से कश्मीर होते हुए पाकिस्तान जाने के लिए निकला था।

म्यांमार में मछली पकड़ने का काम करता है युवक

Jail Shimla
युवक ने पुलिस ये भी बताया म्यांमार में वह मछली पकड़ने का काम करता था। उसके पास जो भी रुपये थे, वे पहले ही खर्च हो गए थे और अब उसके पास रुपये भी नहीं बचे थे।

युवक ने खुलासा किया कि उसे जम्मू-कश्मीर पहुंचना था और वहां म्यांमार का ही एक साथी पहले से ही मौजूद है, जिसकी मदद से उसने कश्मीर से पाकिस्तान का बार्डर क्रास करना था।

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां युवक के हर बयान पर गंभीरता दिखाते हुए, उसे और इंटेरोगेट करने में जुटी हुई है। उधर, एसपी रेलवे कमलदीप के अनुसार अभी युवक रिमांड पर चल रहा है और उससे पूछताछ जारी है। जो बयान वे दे रहा है, उसे पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।

एसएचओ अमन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने पाकिस्तान में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान बार्डर क्रास करने की बात कबूली है, लेकिन इससे ज्यादा अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है, क्योंकि अभी रिमांड जारी है।
विज्ञापन

जीआरपी को 500 रुपये देकर घुसा इंडिया में

जेल
मोहम्मत सलाम  ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह म्यांमार से पहले तो समुद्र के रास्ते कोलकाता पहुंचा। उसने महज 500 रुपये देकर भारत में एंट्री की और अब वह युवक पठानकोट के रास्ते अवैध रूप से पाकिस्तान जाना चाहता था।

जीआरपी ने जब युवक के पास से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो उससे आखिरी कॉल 13 अक्टूबर को म्यांमार से जम्मू में की गई थी। उसकी नेटवर्क लोकेशन भी यही खुलासा कर रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी अमन सिंह का कहना है कि युवक से पूछताछ जारी है और उसने बताया कि किस तरह से 500 रुपये देकर उसने किश्ती के जरिए भारत में एंट्री की। जम्मू निवासी मित्र से उसे पाकिस्तान में एंट्री करवाने की बात भी मानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें