फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रेप में फंसाकर बुलाया और बेरहमी से हत्या कर दी

Fri, 19 Jan 2018 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- स्पेशल सेल ने इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा 

- स्पेशल सेल ने इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा 
- दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था 
- लूट की रकम को लेकर हुए विवाद में की थी हत्या 
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इनामी बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हनीट्रेप के जरिए पीड़ित को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले मृतक की हाथ की नसें काटी और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह केअनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अजय कुमार महतो लगातार दिल्ली आ-जा रहा है और दिल्ली,एनसीआर, महाराष्ट्र व तमिलनाडु में लूटपाट की वारदात कर रहा है।

ये अपने सीतामणि, बिहार में स्थित अपने गांव में लगातार जमीन व मकान खरीद रहा है। पुलिस को 15 जनवरी को ये भी पता लगा कि अजय कुमार ने अपने गांव में खेती की जमीन खरीदी है।
विज्ञापन


इसके बाद इंस्पेक्टर कैलाश सिंह बिष्ट, रविन्द्र कुमार त्यागी व प्रमोद चौहान की टीम ने आरोपी अजय कुमार महतो(24)को सीतामणि, बिहार से 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ख्याला इलाके में हुए हत्या की वारदात में उसकी तलाश कर रही थी। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 27 जुलाई, 2013 को विकासपुरी ड्रेन में अनिल गुप्ता का शव मिला था। निहाल विहार पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपी पप्पू मिश्रा और पिंटू महतो को गिरफ्तार कर लिया था।

लूट की रकम को लेकर अनिल गुप्ता का अजय कुमार महतो से झगड़ा हो गया था। इसके बाद अनिल गुप्ता की हत्या की साजिश रची गई। अजय कुमार महतो व अन्य ने एक लड़की केजरिए अनिल गुप्ता को बुलाया।

उसे बीयर में नशे की गोलियां पिला दी गईं। जब उसे नशा हो गया तो आरोपियें ने उसकी हाथ की नसे काट दी थीं और भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था। वारदात के बाद से ही अजय कुमार महतो फरार था। कोर्ट ने उसे तीन अप्रैल, 2014 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें