फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के घर जा रहा था और भगवान भी न बचा पाए, हुआ ऐसा हादसा

Mon, 18 Sep 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
घर से मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे बाइक सवार युवक का कार में अपहरण करने, उसके साथ मारपीट कर लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी मजलीस खान के अनुसार गांव फिरोजपुर निवासी नितिन ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत शनिवार की सुबह घर से शनिदेव मंदिर पर पूजा करने के लिए जा रहा था। जब वह सर्विस रोड पर सत्यम प्रॉपर्टी के समीप पहुंचा तो स्विफ्ट कार में सवार होकर तीन युवक आए और बाइक को टक्कर मारी। इससे नितिन गिर गया और कार सवार युवक उसे कार में डालकर ले गए।

रास्ते में उक्त युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट की तथा उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। कार सवार युवक उसे बेहोशी की हालत में नया गांव के समीप छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां पर नितिन का चाचा व एक अन्य व्यक्ति आए, जिन्होंने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। होश में आने पर नितिन ने बताया कि कार सवार युवक गांव जनौली निवासी शंकर व रोहताश थे। उनके एक अन्य साथी को वह नहीं जानता। सामने आने पर पहचान कर लेगा। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें