अपनी मॉ से बेतहासा प्यार करने वाले जोनी हंस ने अपनी मॉ की मौत का बदला कुछ इस तरह लिया कि सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअलस जोनी हंस की मॉ की मौत मार्च में कौशल गैंग ने की थी। उसी का बदला लेने के लिए जोनी हंस ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जोनी हंस के पिता जोगिंद्र हंस को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र में नाहरपुर रूपा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार दिन में ग्लोबल स्कूल से बच्चों को लेने जा रही 30 वर्षीय सविता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
पुलिस ने महिला की सास अंजू देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अंजू देवी ने शिकायत में गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज,सुदर्शन सहित कई लोगों के नाम दिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात जोगेंद्र हंस को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इसी साल मार्च में जोगेंद्र हंस की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जोगिंद्र ने ही पत्नी की हत्या के बाद बेटे जोनी को उकसाया था। इसके बाद से ही जोनी हंस ने मां का बदला लेने की ठान ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। इसी के चलते हत्या की गई है। वारदात के समय महिला अपने बच्चे को लेने के लिए घर से ग्लोबल स्कूल के लिए निकली थी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। बाइक पर तीन बदमाश सवार थे।