बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी में गंदे के पानी की निकासी नहीं होने से खाली प्लॉट झील का रूप ले रहे हैं। इसमें डूबने से पिछले एक माह में मौत की तीन घटनाएं हो चुकी है। शनिवार रात पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक महीने पहले भी दो बच्चों की इसमें डूबने से मौत हो चुकी है। तीन मौतें होने के बाद निगम प्रशासन की नींद खुली है। संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने खाली जमीन पर भरे पानी के बारे में संबंधित क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी को भेजकर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पानी निकासी के लिए उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, सुभाष कॉलोनी में लाल कोठी से आगे काफी जमीन खाली पड़ी है। कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से इस जमीन में दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। पानी भरने से आसपास के मकानों के गिरने का भी डर बना हुआ है।
इतना हीं नही एक महीने पहले तीन व चार साल के दो बच्चों की इस गड्ढे के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार की रात करीब सात बजे लोगों ने पानी एक व्यक्ति को पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस का दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।