फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते शख्स को मिली मौत, पहले काटा गला और फिर फाड़ डाला पेट

Sat, 02 Jun 2018 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
murder shimla
विज्ञापन

नगर के रेलवे रोड स्थित प्रताप विहार कॉलोनी के खाली प्लॉट में शुक्रवार को शव पड़ा मिला। युवक की तेज धारदार हथियार से गर्दन काटकर व पेट फाड़कर हत्या की गई है। हत्या कर कारण पुलिस प्रेम प्रसंग बता रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी रहमान (20) दादरी में साथियों के साथ रेलवे रोड पर गाड़ियों से पत्थर उतारने का काम करता था। रेलवे रोड पर पत्थर की दुकान के बराबर में करीब 7 साथियों के साथ वह किराये पर रहता था।

Trending Videos
विज्ञापन

demo pic
बृहस्पतिवार रात कमरे में वह 10 बजे तक था। शुक्रवार सुबह जब लोग कचरा डालने के लिए सूरज बैंड के पीछे प्रताप विहार में गए तो उसका शव देखा, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। घटना के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की गई, लेकिन पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है। 

दादरी कोतवाली प्रभारी शावेज खान ने बताया कि तेज धारदार हथियार से गला व पेट काटकर हत्या की गई है। हत्या प्रेम प्रसंग में करने की आशंका है। रहमान के साथी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें