फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता लूट लिए 17 लाख के जेवरात, डिलीवरी मैन को ऐसे बनाया निशाना

Sat, 02 Jun 2018 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
करोल बाग में पांच लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कोरियर कंपनी के तीन डिलीवरी मैन से 17 लाख के जेवरात ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दौसा (राजस्थान) निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा (37) पहाड़गंज स्थित न्यू अशोक पार्सल एंड लोजिस्टिक लिमिटेड में दो माह से डिलीवरी मैन के तौर पर काम कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपने दो सहयोगी रमेश कुमार और तुषार के साथ करोल बाग में जेवरात के पार्सल की डिलीवरी करने गया था।

पांच-छह पार्सल बांटने के बाद सभी बीडनपुरा के गली नंबर-पांच स्थित कोहिनूर प्लाजा में जा रहे थे। गली के बाहर पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उन लोगों ने बुधवार को वारदात होने की बात कहकर पार्सल की जांच करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही

demo pic
तलाशी लेने के बाद उन लोगों ने एक रजिस्टर में तीनों डिलीवरी मैन का नाम और नंबर नोट किया और फिर वहां से चले गए। तीनों डिलीवरी मैन बीडनपुरा स्थित अपने कार्यालय पहुंचे और बैग में रखे सामान की जांच की। 

एक बैग से जेवरात के छह पॉकेट गायब मिले। उन लोगों ने इसकी सूचना अपने अधिकारी को दी। अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़ित के बताया कि पॉकेट में 17 लाख के जेवरात थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें