निकटवर्ती भिवाड़ी की एक कंपनी से काम कर लोट रहे एक व्यक्ति के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बदमाशा पीड़ित व्यक्ति के पेन कार्ड व एटीएम कार्ड सहित कागजात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्व विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बिरेन्द्र यादव पुत्र जवाहर यादव निवासी गांव खोरी कलां थाना तावडू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की वह निकटवर्ती भिवाड़ी में स्थित कोन्टीनेंटल इंजनस लिमिटेड़ में काम करता है। गत 5 दिसंबर को वह अपनी डयूटी से रात करीब 11:30 बजे साइकिल से घर आ रहा था।
जब वह बेरियल के नींचे गुरूद्वारा के समीप पहुंचा तो तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी साइकिल को रोक लिया और उसे एक कबाड़े की तरफ खीचकर ले गए। पीड़ित का आरोप है की इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है की बदमाश उसके कागजात ,पेन कार्ड, एटीएम कार्ड व आरसी इत्यादि छीनकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरूद्व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।