दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल केअनुसार हरी नगर, पार्ट-दो जैतपुर में रहने वाले संजय झा ने अपने 11 वर्षीय पुत्र आकाश के अपहरण होने की शिकायत जैतपुर थाना पुलिस को 28 फरवरी को की थी।
तीन मार्च को बच्चे का शव बांके बिहार गार्डन, जैतपुर में आगरा कैनाल में मिला। पोस्टमार्टम के बाद पता लगा कि बच्चे की हत्या गला काटकर की गई है और कुकर्म करने की कोशिश की गई है।
हत्या का मामला दर्ज कर जैतपुर थानाध्यक्ष संजय सिंहा, इंस्पेक्टर रामसहाय, एसआई ईश्वर सिंह, राजीव कुमार व अरविंद कुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
आकाश के एक स्कूल साथी ने बताया कि उसने उसे एक दाढ़ी वाले युवक के साथ देखा था और उसने कानों में बालियां पहनी हुई थीं। पुलिस ने बच्चे के बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी का स्कैच तैयार करवाया।
इस स्कैच के आधार पर पुलिस ने मूलरूप से शोलापुर, महाराष्ट निवासी अमरनाम(25) को पकड़ लिया। वह आगरा कैनाल केपास स्थित झुग्गी बस्ती, शिवपुरी, जैतपुर में रहता था।
आरोपी केकब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकूबरामद कर लिया गया। वह सांई की पालकी लगाकर घर-घर पैसे मांगता था। छोटी होली वाले दिन आरोपी ने सुबह ही शराब पी ली थी।
उसने आकाश को स्कूल के सामने घूमते देखा। वह बच्चे को कैनाल केपास ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे ने विरोध किया और माता-पिता को बताने की बात कही तो आरोपी ने चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसकेबाद बच्चे के शव को नहर में फेंक दिया।