फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों पर रौब झाड़ने के लिए खुद को बताता था श्रीलंका दूतावास का कर्मचारी, हुआ गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से जब्त की कार। - फोटो : ANI
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो लोगों को प्रभावित करने के लिए खुद को श्रीलंका दूतावास का राजदूत बताता था। यही नहीं आरोपी ने अपनी लग्जरी कार पर दूतावास की नकली नंबर प्लेट भी लगाई हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से होंडा सिविक कार भी बरामद कर ली है। पुलिस की मानें तो कुछ माह पूर्व आरोपी ने कार को श्रीलंका दूतावास से खरीदा था। फर्श बाजार थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को फर्श बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खुद को रातदूत बताकर लोगों को बेवकूफ बनाना वाला शख्स चित्रकूट अपार्टमेंब्, ईस्ट अर्जुन नगर में रह रहा है। 
विज्ञापन
Delhi: Man impersonating as embassy employee, arrested in Krishna Nagar with a car bearing fake Sri Lankan embassy vehicle registration no. pic.twitter.com/FJxV4nOavd — ANI (@ANI) August 30, 2017

सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को सोसायटी में छापा मारकर दबोच लिया। उसके पास से श्रीलंका दूतावास की नंबर प्लेट लगी कार बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसने पिछले साल श्रीलंका दूतावास से कार खरीदी थी। 

कार पर दूतावास की नंबर प्लेट लगी थी, जिसे इसने नहीं हटाया। 15 जुलाई को नंबर की वैद्यता समाप्त हो गई, इसे नया नंबर भी मिल गया, लेकिन लोगों को प्रभावित करने के लिए इसने नंबर नहीं हटाया और खुद को राजदूत बताकर लोगों को बेवकूफ बनाता था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें