सेक्टर-12 निवासी एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिजनों ने जमकर धुना और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-24 पुलिस ने बताया कि सेक्टर-12 में निवासी एक छात्रा इंटर में पढ़ रही है। वह कोचिंग के लिए सेक्टर-18 स्थित एक संस्थान में जाती है। पिछले कुछ दिनों ने एक युवक छात्रा का लगातार पीछा कर रहा था और अकसर अभद्र टिप्पणी करता था। छात्रा उसे लगातार नजरअंदाज कर रही थी।
मगर बुधवार को युवक ने हद ही पार कर दी। रास्ते में जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए प्राईवेट पार्टस दिखाने लगा। घटना के बाद छात्रा वापस अपने घर चली गई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने धैर्य से काम लिया और अगले दिन उसी समय छात्रा के साथ इधर-उधर होकर चलने लगे।
युवक ने फिर छात्रा पर अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया तो उसने अपने परिजनों को इशारा कर दिया। परिजन छात्रा का इशारा देखते ही आरोपी युवक पर टूट पडे़। आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी नीरज चौरसिया के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सावधानी
यदि किसी छात्रा, युवती अथावा महिला को कोई असामाजिक तत्व छेड़ता है या पीछा करता है अथवा उसे परेशान करता है तो इन बातों को तुरंत पुलिस को 100 नंबर पर या थाने जाकर बताएं। जिससे छोटी घटना बड़े में तब्दील न होने पाए।- डॉ. गौरव ग्रोवर एएसपी नोएडा