फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की सोसाइटी में मेड का हंगामा, कम वेतन मिलने पर थी नाराज

Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
maid
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक ईको सिटी सोसायटी में मंगलवार को घरेलू सहायिकाओं (मेड) ने कम वेतन मिलने से नाराज होकर हंगामा किया। वहीं, इस दौरान सोसायटी में काम करने जा रही एक मेड को फ्लैट मालकिन ने थप्पड़ मार दिया। पीड़ित मेड ने इस मामले की सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

     
सेक्टर-137 स्थित ईको सिटी सोसायटी के कई मकानों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाएं मंगलवार सुबह छह बजे सोसायटी कैंपस के बाहर हंगामा करने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लैट मालिक उनसे अधिक काम लेते हैं, लेकिन वेतन कम देते हैं। छुट्टी व अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जातीं। कई सहायिकाओं ने फ्लैट मालिकों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।

इस दौरान उन्होंने अन्य घरेलू सहायिकाओं को भी काम करने के लिए जाने नहीं दिया। इस दौरान गढ़ी शाहदरा में रहने वाली आशमी काम करने एक फ्लैट में गई। आरोप है कि उसे यहीं दूसरे फ्लैट में रहने वाली एक महिला ने फ्लैट से बाहर खींचकर थप्पड़ मार दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित सहायिका की शिकायत पर थप्पड़ मारने वाली फ्लैट मालकिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।       
विज्ञापन

  
घरेलू सहायिकाओं ने कम वेतन को लेकर हड़ताल की थी। इसी बीच एक सहायिका के काम पर जाने से नाराज सोसायटी के दूसरे फ्लैट की मालकिन ने उसे थप्पड़ मारा। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-मनीष सक्सेना, प्रभारी सूरजपुर कोतवाली       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें