फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी पर लगाया मां के अपहरण का आरोप

Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
छौलस से एक महिला के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। महिला के बेटे का आरोप है कि भाभी ने मायके वालों के साथ मिलकर उसकी मां का अपहरण किया है। ट्वीट कर इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन


छौलस निवासी अनंत विवेकी ने बताया कि पिता महावीर ने 21 जुलाई को जारचा कोतवाली में मां संत क्लास की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में परिवार के लोगों ने इस मामले में बहू राजरानी व उसके मायके वालों पर अपहरण का आरोप लगाया।

अनंत ने बताया कि उसके बड़े भाई अनिल की 2015 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसने आशंका जताई है कि भाई की हत्या की गई थी। भाई की मौत के बाद भाभी राजरानी मायके में जाकर रहने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि भाभी राजरानी और मायके वालों ने प्रॉपर्टी के लिए उन्हें कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी दी थी। भाभी व मायके वालों ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसकी मां का अपहरण कर लिया है। वह कैंसर पीड़ित है। नोएडा से छौलस में रहने आई थी।

अनंत ने आशंका जताई है कि ये लोग मां से जबरन कागजों पर अंगूठा लगवाकर उनकी जमीन हड़प लेंगे। आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने इसको लेकर पुलिस को ट्वीट किया है। ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई। ट्विटर पर ही नोएडा पुलिस ने जवाब दिया है कि शुरुआत में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में राजरानी व उसके परिवार के लोगों पर अपहरण का शक करते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया था। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें