फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में तीन गुने दाम में बिकती है घटिया शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव पुलिस ने हरियाणा से अवैध तरीके से गुजरात में खपत की जा रही शराब के गोरखधंधे का खुलासा किया है।
विज्ञापन


सीआईए टीम ने इस मामले में नेशनल हाईवे नंबर आठ से अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस लगातार मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

मंगलवार देर रात सीआईए यूनिट-छह को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर एनएच-आठ से बड़ी तादाद में अवैध शराब गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के बाद सीआईए टीम ने रात करीब साढ़े बारह बजे बिलासपुर एरिया में नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को देख भागने लगा ड्राइवर

जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान आ रहे एक ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक भागने लगा। इस पर सीआईए टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया। ट्रक में भारी मात्रा में शराब थी, जिसे गुजरात ले जाया जा रहा था।

सीआईए टीम ने चालक हिसार निवासी मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कबूला कि इस पूरे गोरखधंधे को मूल रूप से भिवानी निवासी विकास के इशारे पर चलाया जा रहा था।

इसी बिनाह पर पुलिस ने विकास के न्यू पालम विहार स्थित घर पर देर रात छापामारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद एएसआई मंजीत सिंह के बयान पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

छह माह में कमाई मोटी रकम

गुजरात में शराबबंदी को लेकर सरकार की सख्ती को देखते हुए विकास नामक शख्स ने हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी शुरू कर दी थी।

गुड़गांव से रोड के रास्ते राजस्थान होते हुए गुजरात शराब पहुंचाने के गोरखधंधे में मोटा मुनाफा देखते हुए उसने छह माह में ही मोटी कमाई कर ली थी। इसे लेकर वह न्यू पालम विहार में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विकास हरियाणा से अवैध शराब की खरीद कर उसे मोटे मुनाफे पर गुजरात में बेचा करता था, जिसमें 700 रुपये प्रति पेटी को गुजरात में 2,000 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

मुनाफे के चक्कर में घटिया शराब

इसी मुनाफे को देखते हुए वह दिन-ब-दिन यहां से भारी मात्रा में शराब की तस्करी करने लगा था। पुलिस जांच में ट्रक के अंदर से 5,760 अंग्रेजी शराब की बोतलों के अलावा 7,200 पव्वे मिले हैं।

सीआईए एएसआई मंजीत सिंह के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गुड़गांव से सीधे गोदाम (एल-वन) से शराब खरीदता था।

मोटे मुनाफे के चक्कर में गोदाम से उसी शराब को खरीदा जाता था, जो यहां पर सबसे घटिया होती थी। ऐसे में पुलिस उन गोदाम की तलाश कर रही है, जहां से इसे अवैध शराब बेची जाती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें