फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को पता नहीं चला और हो गई शादी

Wed, 11 Jun 2014 07:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर नौकरी के बहाने साइन कराकर कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। बाद में दोनों पक्षों के तलाक देने की सहमति पर मामले का निपटारा हुआ।

युवती ने बताया कि युवक ने उससे धोखे से शादी के कागजों पर दस्तखत करा लिए। युवक ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही थी।

युवती को पता ही नहीं चला

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने करीब दो माह पूर्व पड़ोस की ही युवती से कोर्ट मैरिज की थी। तब परिजनों को इसकी जानकारी नहीं लग पाई थी।

बुधवार को युवती के परिजनों को किसी तरह से इसकी भनक लग गई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंच गए।

युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पूर्व युवक ने उसकी नौकरी लगाने की बात कही थी। नौकरी के नाम पर कोर्ट में ले जाकर कागजातों पर उसके हस्ताक्षर कराए थे।
विज्ञापन

तलाक की सहमत‌ि पर मामला रफा-दफा

युवती ने कहा क‌ि उसे नहीं पता था कि धोखे से शादी के कागजों पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने युवक को भी कोतवाली बुला लिया।

दोनों पक्षों के बीच घंटों तक जद्दोजहद चलती रही। आखिरकार तय हुआ कि युवक उसे कोर्ट में तलाक देगा। दोनों पक्ष सुलह के बाद रवाना हो गए।

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तलाक की सहमति के बाद मामले का निपटारा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें