फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ममेरे भाई से की लवमैरिज, दो बच्चे होने के बाद सीएम से लगाई पति से बचाने की गुहार

Fri, 22 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
ase - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पहले तो ममेरे भाई-बहन ने एक दूसरे से प्रेम कर रिश्तों को तार-तार किया। फिर पति-पत्नी बन गए। इस दौरान दो बच्चे भी हो गए। बड़ा बेटा 18 साल का और छोटा 15 साल का हो गया है।
विज्ञापन


अब बीस साल बाद पत्नी, पति पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगा रही है। महिला ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करा पति और उसके परिवारवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एसजीएम नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सीएम विंडो में दी शिकायत में कहा है कि वह उसके सगे ममेरे भाई ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेने की नियत से उसके साथ घिनौना षडयंत्र रचा

मां-बाप द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाने पर जब पता चला तो गर्भपात रुकवाया गया। मजबूरी में उसे पति मानकर रहना पड़ा। इस गलत संबंध के कारण दो बच्चे भी हो गए। घटना करीब बीस वर्ष पहले की है। महिला का कहना है कि नानी के संपत्ति बंटवारे को लेकर आरोपी पति उसके परिवार के साथ रंजिश रखता है।

बदला लेने की नियत से उसके साथ घिनौना षडयंत्र रचा। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट करता है और अप्राकितक यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य करता है। गत 27 जुलाई को शराब पीकर मारपीट की।

डॉक्टरी मुआयना कराके महिला सेल में रपट भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आरोपी पति समेत उसके सभी पारिवारिक सदस्यों से जान का खतरा बताते हुए कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें