फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी करने आई चार महिलाएं, पलक झपकते ही गायब कर दी लाखों की ज्वैलरी

Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलर्स शोरूम सुबह खुलते ही बृहस्पतिवार को हेलीमंडी स्थित गोपी कृष्णा ज्वैलर्स में खरीददारी के बहाने आई महिलाओं ने मौका लगते ही लाखों रुपये सोने की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। महिलाएं ज्वैलरी पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर शोरूम से फरार हो गई।
विज्ञापन


खरीदारी के लिए आई महिलाओं के जाते ही दुकानदार नरेश निन्ना को शक हुआ। ज्वैलरी बाक्स संभालने लगे, तो उनमें से दो डिब्बे गायब मिले। महिलाओं की चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

स्थानीय पुलिस को चोरी की शिकायत के साथ ही सीसीटीवी फुटेज में कैद महिलाओं की फोटो भी शोरूम मालिक ने दे दी है। दुकानदार नरेश निन्ना ने बताया कि हर रोज की तरह सुबह उसने शोरूम खोला और ज्वैलरी के बाक्स लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बजे के लगभग चार महिलाएं अंदर आ गईं

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
करीब पौने 10 बजे दो-दो कर कुल चार महिलाएं शोरूम में अंदर आ गई। उनमें से एक महिला ने गोद में छोटा बच्चा भी लिया हुआ था। महिलाओं ने नाक-कान में पहनने लायक सोने की बाली, दाना व नग देखें। लेकिन पंसद नहीं आने का बहाना बनाती रही।

इसी बीच में दो महिलाओं ने पहले देखी ज्वैलरी फिर से दिखाने के लिए कहा। एक महिला ने नाक में ज्वैलरी पहनने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज में जैसे ही नरेश ज्वैलरी का बाक्स लेने के घूमा, तो दो महिलाओं ने सामने रखे बॉक्स को फुर्ती से उठा लिया और थैले में रख लिया। इसके बाद ज्वैलरी पसंद नहीं आने की बात कहकर महिलाएं बाजार में निकलकर ओझल हो गई।

बाजार में पता चला कि गोद में बच्चा लिए चार महिलाएं आनन-फानन में हेलीमंडी चौराहे पर आरओबी की तरफ जाते हुए देखा है। हेलीमंडी आरओबी के पास पहले ही खड़ी सफेद रंग की कार में वह महिलाएं बैठकर फरार हो गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें