फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूटकर चालक को जंगल में फेंका

Wed, 16 Jul 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना में भट्टे से ईंट लेकर इमामनगर गांव जा रहे एक ट्रैक्टर चालक को कुछ बदमाशों ने लूट लिया। लूटेरे ट्रैक्टर चालक को बोलेरो में उठाकर ले गए और साकरस के जंगलो में छोड़ गए।
विज्ञापन


पुन्हाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हुई है।

नगीना खंड के गांव इमामनगर के मोहम्मद अरशद ने बताया कि वह पुन्हाना होडल रोड़ पर भानी के भट्टे से अपने ट्रैक्टर में ईंट लेकर चला था। जैसे ही वह गांव लाहबास के समीप पंहुचा ट्रैक्टर के सामने एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आकर रुकी।

उसमें से निकल कर तीन युवक उसके ट्रैक्टर पर चढ़ गए और उसे पकड़ कर बोलेरो गाड़ी में बैठा कर ले गए। इस बीच उनमें से एक उसके ट्रैक्टर को कहीं ले गया। जबकि उसे फिरोजपुर झिरका के गांव साकरस के जंगलों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


वह पैदल चलकर सकरस के मदरसे में पंहुचा। जहां उससे अपने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुन्हाना थाना के कार्यकारी प्रभारी जगविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अज्ञात के खिलाफ धारा 395 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें