फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लिफ्ट दी फिर इंजीनियर को लूट लिया

Fri, 07 Feb 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में कैब में लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बंधक बनाकर लूटा और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पीड़ित जब फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंचा, तो वहां उसे सीमा विवाद में उलझा दिया गया। बरौला निवासी कामेंद्र चौहान सेक्टर-63 स्थित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

सेक्टर-37 पर रात करीब साढ़े बारह बजे उन्हें एक टवेरा कार चालक ने बरौला छोड़ने के लिए लिफ्ट दी। कार में चालक के अलावा तीन अन्य युवक भी सवार थे। बरौला पहुंचने पर कामेंद्र ने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।
विज्ञापन


विरोध करने पर कार में बैठे बाकी युवकों ने कामेंद्र पर तमंचा तान दिया। पर्स व मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्होंने एटीएम कार्ड निकाल लिया। पिन न बताने पर कामेंद्र को बुरी तरह मारापीटा गया और यामा विहार के बाद उसे उतार कर बदमाश फरार हो गए। कामेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने नंबर प्लेट ढक दी थी।
विज्ञापन


पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप
वारदात की सूचना कामेंद्र ने थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सीमा विवाद में उलझा दिया। घटनास्थल सेक्टर-39 थाने का बता कर उसे वहां भेज दिया। यहां भी पुलिस कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार करते हुए कामेंद्र को वापस सेक्टर-49 भेज दिया। पीड़ित कामेंद्र का आरोप है कि शिकायत दर्ज करने की बजाय पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लूट की रिपोर्ट के बजाए गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने का दबाव बनाया। युवक का आरोप है कि मामला दर्ज करने के लिए भी पुलिस कर्मी ने पैसे की मांग की। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने लूट के बजाए गुमशुदगी दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें