फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर की लूटपाट

Thu, 20 Oct 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से पिस्तौल के  बल पर 26 हजार रुपए की नगदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया है जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना जसाना मोड़ के पास की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर दिल्ली निवासी कुलबीर एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। 18 की शाम को वह कांवरा कलां से कलेक्शन कर बाइक से वापस लौट रहा था।

बताया जाता है कि जब वह जसाना गांव के मोड़ पर पहुंचा तो  पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कुलबीर जब त कुछ समझ पाता पीछे बैठे एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर बैग लूट लिया।
विज्ञापन


उसमें 26 हजार रुपए से अधिक की धनराशि थी। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूरी जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने शाहबाद में रहने वाले दीपक नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर बुधवार को एक कोरियर देने वाले से संदीप  कुमार नामक व्यक्ति से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गेट नंबर छह के पास से बाइक सवार दो बदमाश उससे हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। थाना सूरजकुंड प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। शिकायतकर्ता से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें