थाना फर्रूखनगर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 वर्षीय लड़की दोपहर के समय खेत में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से ही बैठे युवक ने दबोच लिया और बलात्कार किया।