फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया नगर में यस बैंक के वाइस प्रेसीडेंट के घर लूट

Fri, 08 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद (ब्यूरो)। पॉश कालोनी लोहियानगर में बृहस्पतिवार सरेशाम नकाबपोश दो बदमाशों ने यश बैंक के हरियाणा रीजन के वाइस प्रेसीडेंट ज्योर्तिमय शर्मा के घर लूटपाट की।
विज्ञापन


बदमाशों ने तीन साल के बेटे आबिर की गर्दन पर चाकू रखकर पत्नी शैलजा शर्मा और मां अनीता को बंधक बना लिया। हालांकि शैलजा लुटेरों से जूझीं भी।

बदमाश छह तोले सोने के जेवर, तीन हजार रुपये, घड़ी, कैमरे और एटीएम कार्ड लूटकर परिवार को कमरे में बंद कर शैलजा की स्कूटी से भाग गए। एसएसपी ने लोहिया नगर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

शैलजा की सास अनीता ने बताया कि ज्योर्तिमय हरियाणा के नारनौल स्थित यस बैंक की शाखा में कार्यरत हैं। वारदात शाम पौने सात बजे की है।

शैलजा दूध लेकर घर आईं और पहली मंजिल पर रसोई में काम कर रही थी। वह पोते आबिर के साथ बेडरूम में थीं। दो नकाबपोश बदमाश आए। एक ने मंकी कैप पहनी थी और चश्मा लगाया था, दूसरे ने रुमाल से चेहरा कवर कर रखा था।
विज्ञापन


बदमाश ने रसोई से शैलजा का मुंह भींच कर चाकू के बल पर बेडरूम में ले गए। विरोध करने पर पोते आबिर की गर्दन पर चाकू लगा दिया। शैलजा बदमाशों से जूझने लगीं तो बेटे को मारने की धमकी दी।

एक बदमाश ने चाभी लेकर अलमारी से सोने के कुंडल, चेन, अंगूठी समेत करीब छह तोले सोना लूट लिया। दोनों कमरों में रखा सामान खंगाला।

बदमाशों ने शैलजा के मोबाइल की सिम निकाल दी और तीनों को कमरे में बंद कर दिया। शैलजा की स्कूटी की चाभी लेकर भाग गए। शैलजा ने मोबाइल में सिम डालकर पति और पुलिस को सूचना दी।

वारदात की सूचना पर पहुंचे सीओ द्वितीय विजय प्रताप यादव और एसएचओ अवनीश गौतम ने छानबीन की। लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई, मगर सुराग नहीं लगा। एसएसपी ने बताया कि तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

बदमाशों ने चेहरे छिपाए थे, इससे पुलिस को अंदेशा है कि कोई जानकार हो सकता है। घर के गेट की अंदर से कुंडी लगी थी, जिसे बाहर से गेट में हाथ डालकर खोला गया। स्कूटी सफेद रंग की है, देर रात बदमाशों ने स्कूटी की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया।

उधर, बदमाशों ने एटीएम से रकम निकालने की कोशिश की। अंदेशा है कि उनके चेहरे एटीएम बूथ में लगे कैमरे में कै द हो गए होंगे, जिससे पुलिस को क्लू मिल सकता है।

एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश
अनीता ने बताया कि बदमाश एटीएम कार्डों के पिन पूछकर गए थे, पर उन्होंने गलत बताए थे, जिससे वह पैसे नहीं निकाल सके, मैसेज मोबाइल पर आया। एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया।

बदमाश बोले, पुलिस नहीं पकड़ पाएगी
शैलजा ने बताया बदमाश बोले कि वह एक माह से रेकी कर रहे थे। बदमाश कह रहे थे उनके जाने के 20 मिनट बाद पुलिस को सूचना दे देना। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाएगी। बदमाश 20 मिनट रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें