फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लापरवाही से हुई मां की मौत, बेटी हुई गंभीर रूप से घायल

Sun, 11 Feb 2018 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाईपास रोड पर शनिवार तड़के दिल्ली से बल्लभगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक झुग्गी में घुस गई। दुर्घटना में झुग्गी में सो रही एक महिला सुनीता की मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय बेटी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


कार में सवार तीन युवक भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वे मौके से फरार हो गए। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से मथुरा निवासी धनीराम यहां खेड़ी पुल के नजदीक बाईपास रोड के किनारे झुग्गी डालकर परिवार सहित रहते हैं। वे मिट्टी के बर्तन बेचते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

road accident - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात को सभी लोग झुग्गी में सो रहे थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली की ओर से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर झुग्गी में जा घुसी। इस दौरान कार ने वहां खड़े एक ऑटों में भी टक्कर मारी और पलट गई।

झुग्गी में कार के घुसते ही वहां चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार हादसे में घायल सुनीता और उसकी बेटी पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कार चालक फरार हो गए थे। ऐसे में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद लोगों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, मगर पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन

road accident - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में लोगों कहना है कि ऐसा लगता है कि अमीरजादों की इस करतूतों के बाद पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। थाना ओल्ड फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह का कहना है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

पलट जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें