फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्लेयर के हत्यारोपियों ने पुलिस के सामने किए ये 7 खुलासे

Mon, 21 Mar 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
गुड़़गांव पुलिस ने पकड़े कबड्डी प्लेयर के हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1-राकेश उर्फ पम्पू गांव सिवाह जिला पानीपत का निवासी है तथा यह खूंखार अपराधी है। इसकी गिरफ्तारी पर सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये ईनाम की घोषणा है।
विज्ञापन


2-माह नवंबर 2015 में राकेश उर्फ पम्पू ने अपने साथी अनिल उर्फ धौला व अनिल उर्फ लीला व अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव सिवाह में सतेंद्र व दलेल की हत्या रंजिश के चलते की थी। इस डबल मर्डर के बारे में 8 नवंबर 2015 को हत्या का मामला थाना चांदनी बाग जिला पानीपत में दर्ज है।

3-राकेश उर्फ पम्पू ने अपने साथी अनिल उर्फ धौला के साथ योजना बनाकर हाल में ही अनिल उर्फ लीला और अमरजीत उर्फ जीतू से रोहतक में सुखविंद्र नामक एक कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करवाई थी। जिस बारे में 16 मार्च 2016 को हत्या का मामला थाना सदर रोहतक में दर्ज है।
विज्ञापन


4-अंकित खत्री ने अपने अन्य 6-7 साथियों के साथ मिलकर जयपुर में चार व्यक्तियों को गोलियां मारी थी। यह हमला राकेश ने अपने साथी सुधीर के कहने पर रंजिश के चलते किया था। यह मामला 23 नवंबर 2015 को धारा 307, 143, 148, 149 के तहत थाना जवाहर नगर जयपुर में दर्ज है।

5-अंकित खत्री ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पालम विहार एरिया से एक आई-10 गाडी चोरी की थी। जिसके बारे में 9 दिसंबर 2015 को धारा 379 के तहत थाना पालम विहार गुडग़ांव में दर्ज है।

6-अंकित खत्री ने अपने साथी अमित, ललित व मनीष उर्फ भंडारी के साथ मिलकर गांव सोहटी में राजपाल नामक व्यक्ति की हत्या की थी। जिस बारे 15 दिसंबर 2015 धारा 302 के तहत थाना खरखौदा जिला सोनीपत में दर्ज है।
विज्ञापन


7-अंकित खत्री ने नीन उर्फ डाक्टर, ललित व मनीष उर्फ भंडारी के साथ मिलकर गांव सांपला में अजय उर्फ कैरा की हत्या की थी, जिस बारे में 26 फरवरी 2016 धारा 302, 307 थाना सांपला जिला रोहतक में दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें