फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहा रही थी 65 साल की बुजुर्ग, नाबालिग ने किया रेप!

Sat, 30 Dec 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
साल 2017 ऐसा साल रहा है जब नाबालिगों द्वारा ऐसे अपराध करने के मामले सामने आए हैं जो ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर क्या वजह है कि नाबालिगों में लगातार अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में सामने आया ताजा म‌ामला भी कुछ ऐसा ही है जिसमें एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने 65 साल की बुजुर्ग से ‌कथित तौर पर बलात्कार किया और अब इसके आरोप में उसे गिरफ्तार ‌कर लिया गया है।

यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब घरों में काम करने वाली एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि सोमवार को जब वह काम से लौट रही थी तो उसके साथ एक लड़के ने सैनिक फार्म्स के पास स्थित एक खुले प्लॉट में रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते वक्त हुआ हादसा

- फोटो : gettty
पुलिस ने इस मामले में आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर काउंसिलिंग के लिए जूवेनाइल वेलफेयर सेंटर भेज दिया गया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी एक प्लॉट के नजदीक रुका हुआ था। उसके पिता वहीं केयरटेकर का काम करते हैं।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है ‌कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह नहा रही थी। वह मदद के लिए चिल्लाई लेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। भागने से पहले नाबालिग ने महिला को धमकी भी दी वह इस बारे में किसी को ना बताए।

बाद में महिला नेब सराय पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि पहले तो आरोपी के परिजन उसका दोष किसी अन्य पर डालने की कोशिश में थे लेकिन नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज करा दिया है। वहीं एक एनजीओ द्वारा महिला की काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें