फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये शातिर प्लान बनाकर हीरा फर्म से कर्मचारी ने उड़ाए 3 करोड़ के गहने, अब पुलिस छान रही खाक

Sat, 30 Dec 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करोलबाग स्थित एक हीरा फर्म से एक कर्मचारी तीन करोड़ के हीरों के गहने लेकर फरार हो गया। कर्मचारी गहने को सप्लाई करने के लिए निकला था, लेकिन साजिश के तहत वह गहने और परिवार को लेकर गुजरात चला गया।
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को गांव में छोड़कर अंडर ग्राउंड हो गया है। काफी तलाश के बाद जब आरोपी कर्मचारी का पता नहीं चला तो फर्म के मालिक ने करोल बाग थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

पुलिस के अनुसार पनिव शाह सपरिवार करोलबाग के बैंक स्ट्रीट इलाके में रहता है। वह पाटर्नरशिप में हीरे के गहने की फर्म चलाता है। फर्म में चार कर्मचारी हैं। 12 साल से फर्म में कार्यरत कर्मचारी अनिरूद्ध सिंह सोलंकी फर्म से हीरे का गहने लेकर चांदनी चौक में बेचने जाता था। बेचने के बाद बचे हुए गहने को फर्म में वापस कर देता था। 
विज्ञापन

5 दिसंबर को वह करीब तीन करोड़ के हीरे के गहने लेकर न‌िकला था

हीरा
शिकायत के मुताबिक गत 5 दिसंबर को वह फर्म से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत के हीरे के गहने लेकर चांदनी चौक के लिए निकला। लेकिन उस दिन वापस नहीं आया। अगले दिन सुबह जब वह फर्म में नहीं पहुंचा तो पनिव ने उसे फोन किया।

उसने दो घंटे में कार्यालय आने की बात कही। लेकिन शाम तक नहीं पहुंचा। अगले दिन पनिव ने उसे फोन किया। अनिरूद्ध ने बताया कि उसकी मां की तबियत अचानक खराब हो गयी है, इसलिए वह मेहशाणा जा रहा है। काफी दिन से फर्म में काम करने की वजह से उसपर शक नहीं हुआ।

लेकिन काफी दिन बीत जाने पर पनिव ने एक कर्मचारी को उसके राजौरी गार्डन स्थित घर पर भेजा। जहां पता चला कि वह किराए के मकान को 5 दिसंबर को खाली कर चला गया है। पनिव ने तुरंत मुंबई में रहने वाले अपने पाटर्नर चेतन शाह को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

6 महीने अंडर ग्राउंड रहने की कही है बात

चेतन शाह तुरंत मुंबई से गुजरात पहुंचा और अनिरूद्ध के गांव में गया। जहां उसकी पत्नी मिली। जिसमें चेतन को बताया कि 8 दिसंबर को पूरा परिवार अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे।

जहां अनिरूद्ध ने बच्चों को लेकर गांव जाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि कार्यालय के किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं करना। वह छह माह अंडर ग्राउंड रहने के बाद उन लोगों से खुद की संपर्क करेगा।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद पनिव ने करोलबाग थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने अनिरूद्ध के खिलाफ फर्जीबाड़ा का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें