डाबड़ी इलाके में रविवार सुबह डीटीसी बस ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया। हादसे में दस साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मूलत: उड़ीसा के रहने वाले पी के दास (44) परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 21 में रहते हैं। वह पेशे से वकील हैं और रोहिणी कोर्ट में वकालत करते हैं।
रविवार सुबह वह अपनी दस साल की बेटी प्रतीक्षा को लेकर द्वारका सेक्टर दो में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे। जहां से वह बाइक से घर लौट रहे थे।