जेएनयू की पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी छात्र को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र ने बुधवार रात वसंत कुंज थाने में सरेंडर कर दिया था।
पटियाला हाउस स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट सौरभ कुलश्रेष्ठ ने आरोपी अनमोल रतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ऋषिकेश कुमार ने कहा उनका मुव्वकिल हृदय रोगी है और उसकी आर्टरी में 30 फीसदी ब्लॉकेज है और वह इसकी दवा लेता है। उसे जेल में दवा ले जाने की अनुमति दी जाये।