फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने देखने दिखाने में लूट लिया ज्वेलरी शॉप

Sat, 12 Jul 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के आदर्श नगर में दो बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पानी लाने के बहाने दुकानदार अंकित गोयल (24) को अंदर भेजकर दोनों भाग गए। चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर रही है।

पुलिस के अनुसार, भगत सिंह रोड, आदर्श नगर निवासी अंकित की राजन बाबू रोड पर रियल डायमंड नामक ज्वेलरी शॉप है।

बृहस्पतिवार दोपहर में 35-40 वर्षीय दो लोग दुकान में आए और गहने दिखाने को कहा। अंकित ने उन्हें हीरे और सोने के अंगूठी के अलावा अन्य जेवरात दिखाए।

तभी एक बदमाश पानी पीने के लिए अंदर के कमरे में जाने लगा। अंकित दुकान में अकेला था। वह उसे रोककर खुद अंदर से पानी लेकर आया। पानी पीने के बाद दोनों गहने पसंद नहीं आने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन


उसके जाने के बाद अंकित को पता चला कि हीरे की चार अंगूठी और सोने का एक लॉकेट गायब है। पुलिस का कहना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें