फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से 3.80 लाख का सोना लूटा

Tue, 17 Mar 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र के मवई में सोमवार शाम तीन बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में लूटपाट की। कस्टमर बनकर आए लुटेरों ने सर्राफ प्रवेश मोहन को गन प्वाइंट पर लेकर 3.80 लाख का सोना लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर उन्हें पीटा और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आए लोगों को देखकर बदमाश पैदल ही भाग गए।

दूसरी तरफ, विजयनगर एसओ हरिदयाल यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया लेनदेन के विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

मवई निवासी प्रवेश मोहन ने बताया कि उनकी श्री नारायण ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। वारदात शाम 7:40 बजे की है। वह ज्वैलरी शॉप पर बैठे थे, तभी वहां नई उम्र के तीन बदमाश कस्टमर बनकर आए और बोले कि उनका सामान कहां है।
विज्ञापन


अचानक बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। 3.80 लाख का सोना लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचे की बट मारी।

शॉप का एक गेट उनके मकान में खुलता है, उन्होंने वहां जाने की कोशिश की तो बदमाशों ने गेट बंद कर लिया। लुटेरे करीब 10 मिनट शॉप में रहे।

प्रवेश ने बताया कि उनके पिता विजय बहादुर एमटीएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। सूचना पर विजयनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें