फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप की छत उखाड़कर 10 लाख के जेवर उड़ाए

Fri, 10 Feb 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
तोड़ी गई छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिसकर्मी चुनाव में व्यस्त है और चोर घर और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। बजरिया मार्केट में एक ज्वैलरी शॉप की छत उखाड़कर चोरों ने 10 लाख के जेवर उड़ा लिए। चोर चार सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित जीत सिंह राणा एफ ब्लॉक नेहरू नगर-3 में परिवार के साथ रहते हैं। वह रेलवे रोड बजरिया में राणा ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह और उनका बेटा तरुण करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर गए थे।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस और व्यापार मंडल के लोगों को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी शॉप की पहली मंजिल पर सहगल स्टूडियो है। चोर जीने के रास्ते पहले स्टूडियो पर पहुंचे और दीवार तोड़कर स्टूडियो में घुसे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

तोड़ी गई छत। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चोरों ने ज्वलैरी शॉप की छत उखाड़ी और फिर नीचे एक केबल के सहारे ज्वैलरी शॉप में उतर आए। चोरों ने शॉप के डिस्पले काउंटर में रखी करीब 10 लाख रुपये कीमत की सोने और चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ली। सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। चोरों ने स्टूडियो से भी उसकी सीडी और अन्य सामान चोरी किया है।

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। 

एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी जानकार की भूमिका प्रतीत हो रही है। चोरों को शॉप की छत लेंटर की न होने की जानकारी थी। पुलिस की दो टीमें चोरों की तलाश में लगी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। अगर शॉप की छत पर पक्की यानी लेंटर वाली होती तो शायद घटना बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें