फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में खिलाने के नाम पर ठगी का ‘खेल’

Wed, 30 Apr 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाने का झांसा देकर युवा क्रिकेटर से 10.35 लाख रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं, तीन अन्य क्रिकेटरों से भी दिल्ली लीग और अंडर-19 में खिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे गए।
विज्ञापन


ये सभी नामी स्कूलों के छात्र हैं। आरोपी कोच राजनगर के एक स्कूल में कोचिंग देता है, साथ ही वह प्राइवेट कोचिंग भी देता है।

चारों युवक उससे अलग से कोचिंग लेते थे। पैसे वापस मांगने पर वह उन्हें जाने से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने कविनगर पुलिस को जांच सौंपी है।

ठगी का शिकार लिंक रोड के कड़कड़ मॉडल निवासी अजीत गुप्ता ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है। शहर के एक नामी स्कूल में तैनात कोच ने उसे और उसके तीन साथियों को कोचिंग दी है।

कोच शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। कोच ने आईपीएल के इसी सीजन में खिलाने के नाम पर उससे 10.35 लाख रुपये हड़प लिए। आईपीएल शुरू होने के बाद भी जब बुलावा नहीं आया तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन


संजयनगर फ्री होल्ड निवासी रवि ने बताया कि कोच ने दिल्ली लीग खिलाने के नाम पर उससे हजारों रुपये ठगे। लीग में नाम न होने पर उन्होंने कोच से शिकायत की तो उसने कागज पूरे न होने का बहाना बनाया।

लोनी के निजी स्कूल में 12वीं के छात्र आजाद ने बताया कि आरोपी कोच ने अंडर-19 में खिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये से अधिक ठगी की। सारा पैसा रजिस्ट्रेशन फीस, सेलेक्टरों को कमीशन देने के नाम पर लिया गया।
विज्ञापन


सिहानी चुंगी निवासी अंकुर ने बताया कि दिल्ली लीग में खिलाने के नाम पर आरोपी कोच ने उससे हजारों रुपये ठगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें