फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर-स्टेट बाइक चोर गैंग का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्दाफाश करने वाले पुलिस इंचार्ज के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने फरीदाबाद से बाइक चोरी की करीब दो दर्जन से अधिक वारदातों में अपना हाथ कबूला है।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़, मथुरा और फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों से 28 बाइक बरामद की हैं। यह बाइकें चोरों ने कई गांवों, पार्किंग व अन्य स्थानों पर खड़ी कर रखी थीं।

इनमें से 23 के मामले दर्ज पाए गए हैं। 11 बाइकें तो इस गिरोह ने अकेले सेंट्रल थाना क्षेत्र से ही चुराई थीं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ भंडाफोड़?

अपराध शाखा सेक्टर-56 पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर 28 बाइक बरामद की गई हैं। इस गिरोह के आधा दर्जन बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।

टीम ने अलीगढ़, खैर के गांव शिवाला निवासी हरिकेश और मथुरा के गांव हाथियाका निवासी विशाल को गिरफ्तार करने के बाद इस गिरोह का खुलासा किया।

विशाल खेड़ी पुल क्षेत्र की भरत कॉलोनी में किराए पर रहता है। सेक्टर-56 अपराध शाखा इंचार्ज नरेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों अपराधियों को 26 अप्रैल को सेक्टर-55 में समयपुर रोड से गिरफ्तार किया गया था। दोनों लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे। तभी से दोनों पुलिस हिरासत में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें