फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वीं में फेल होने पर छात्र ने आत्महत्या की

Thu, 21 Aug 2014 01:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सेवानगर में हरीश (19) ने बुधवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो संतोष मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पिछले दिनों हरीश 12वीं की परीक्षा में फेल हो गया था, तब से वह डिप्रेशन में था। हरीश के पिता रामगोपाल आटो चलाते हैं। इनका परिवार सेवानगर घूकना में रहता है।

रामगोपाल ने पुलिस ने बताया कि 12वीं में फेल होने के बाद से वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था, डिप्रेशन में रहता था। बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


उसे लटका देखा तो वे तुरंत उसे पुराने बस अड्डे पर संतोष मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें