फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर अशोक को अभी भी है पुलिस का खौफ, ये रही वजह

Wed, 07 Feb 2018 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

भोंडसी स्थित विद्यालय में प्रिंस की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए अशोक को सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है। घटना को पांच महीने बीत जाने के बाद भी अशोक के मन से खाकी का खौफ कम नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जहां भी उसे पुलिसकर्मी दिखाई देते हैं, वह सहम जाता है और बीच रास्ते में ही रुक जाता है। उसे कोई रोजगार भी नहीं मिल रहा है। मंगलवार को अशोक के पिता अमीचंद ने बताया कि अशोक के मन से पुलिस की प्रताड़ना का खौफनाक मंजर नहीं जा रहा है।

8 सितंबर को प्रिंस की हत्या के बाद उस पर जो कहर टूटा उससे वह अब तक उभर नहीं पाया है।  सीबीआई के क्लीन चिट देने के बाद भी वह पुलिस के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की भी हिम्मत नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


कहीं भी जाने में उसे इतना डर लगता है कि वह अकेला नहीं जाता। बस में यदि जाना हो तो उसे अपने साथ एक साथी चाहिए। पुलिस की पिटाई की पीड़ा अब थोड़ी कम होने लगी है, लेकिन घटना के बाद से ही वह बेरोजगार हो गया।

21 नवंबर को कोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा होने के बाद जहां भी वह नौकरी के लिए आवेदन करने जाता है, उसे अपराधियों की नजर से देखा जाता है। साथ ही काम देने से भी मना कर दिया जाता है।

परिजनों का आरोप है कि जो वारदात उसने की ही नहीं थी, डंडे के जोर पर उसे कबूल करवा दिया।  बुजुर्ग अमीचंद ने बताया कि घर के गुजारे के लिए अब वह नौकरी रहे हैं।
विज्ञापन


पास के ही एक स्कूल में उन्हें काम मिला है। इसी से घर में बच्चों को पाल रहे हैं। काफी प्रयास कर चुके हैं, लेकिन अशोक को कोई काम नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें