फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी नरौरा में सामूहिक हत्याकांड की साजिश

Tue, 06 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरौरा में पांच लोगों को नहर में डुबोने के मामले की कहानी आरोपी मुगीश  ने सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसा सीरियल देखकर रची थी। सीरियल से ही सबक लेकर आरोपी ने फूलप्रूफ प्लान तैयार किया था, जिससे कि यह वारदात हादसे जैसा लगे।
विज्ञापन


यही कारण था कि सामूहिक हत्याकांड प्राथमिक पड़ताल में हादसा प्रतीत हो रहा था। 26 अगस्त को जब ईको कार का नहर में मिलने का मामला सामने आया था तो पुलिस इसे हादसा मान रही थी। बुलंदशहर और नरौरा पुलिस ने भी शुरुआत में इस मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की थी। 

बाद में प्रीति के परिजनों व ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परी चौक पर जाम लगाया। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी थी। जबकि नींद की गोलियां देने और अपहरण करने की घटना बदायूं और नहर में फेंकने की वारदात नरौरा (बुलंदशहर) में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

... तो कामयाब हो जाती साजिश  

car accident - फोटो : अमर उजाला
हालांकि प्रीति के परिजनों ने मौलवी सलीम पर रिपोर्ट दर्ज करार्ई थी, लेकिन सलीम का शव मिलने के बाद पूरा मामला ही बदल गया।

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे संगीन वारदातों से जुड़े सीरियल देखता था। इसी से आरोपी को मोबाइल साथ न रखने की जानकारी हासिल हुई।

 मुगीश ने अपना मोबाइल वर्कशॉप के एक कर्मचारी के पास छोड़ दिया व प्रीति ने अपना मोबाइल घर में ही तोड़ दिया था। मुगीश ने प्लान के तहत ही शहर स्थित अपना फ्लैट दो माह पूर्व 22 लाख रुपये में बेच दिया था।

... तो कामयाब हो जाती साजिश  
नरौरा नहर से कार और कुछ शव बरामद होने के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा था कि प्रीति भी नहर में गिर गई है। अगर, इस मामले में प्रीति के परिजन जाम लगाकर रिपोर्ट दर्ज न कराते और पुलिस गहन पड़ताल न करती, तो आरोपी मुगीश व प्रीति की साजिश कामयाब हो सकती थी। प्रीति के भी नहर में गिरने की बात मानने के बाद इस केस का खुलासा होना मुश्किल था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें