दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में पीडी पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार रात 300 रुपये देने से इनकार करने पर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमलावर युवक और उसके दोस्त पर चाकू से वार कर दिए।
9:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और लहूलुहान तीनों युवकों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त संजय का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के संजय को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शनिवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।