यूपी के कुशीनगर में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
घटना दुदही के विशुनपुरा क्षेत्र की है। यहां के एक गांव में बृहस्पतिवार रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के घरवालों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी और रातभर शव को अपने ही घर में रखा।
भोर में लड़की के भाई ने खुद एक सिपाही को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पंचनामा बनवाया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने युवती, उसके भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया।